लायंस डेन क्रिकेट अकादमी मझौली राज एवं कमला क्रिकेट अकादमी के बीच मैच हुआ मझौली राज रही विजयी।

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
बरहज, देवरिया।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त तथा देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित देवरिया क्रिकेट लीग में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच देवरिया के रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में लायंस डेन क्रिकेट एकेडमी मझौली राज और कमला क्रिकेट एकेडमी देवरिया के बीच खेला गया। जिसमें लायंस डेन क्रिकेट एकेडमी मझौली राज 37 रनों से विजई हुई। दूसरा मैच बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज के ग्राउंड पर तारकेश्वर क्रिकेट एकेडमी और सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर ब्लू के बीच खेला गया, जिसमें तारकेश्वर क्रिकेट एकेडमी 296 रनों से विजई हुई।
आज सुबह पहला मैच देवरिया के रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में लायंस डेन क्रिकेट एकेडमी मझौली राज और कमला क्रिकेट एकेडमी देवरिया के बीच खेला गया।
लायंस डेन क्रिकेट अकादमी मझौली राज के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 134 रनों पर ऑल आउट हो गई, जिसमें फजल इमाम ने 62, मोहम्मद अयाज ने 19, मो.साहिल अली ने 18 तथा अभिनव शर्मा ने 10 रनों का योगदान दिया। कमला क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए देवांश शुक्ला ने 3, विकास – अमर्त्य एवं आदित्य कुमार सिंह ने क्रमशः 2 – 2 तथा सुगंध पाण्डेय ने एक विकेट प्राप्त किया।
135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमला क्रिकेट एकेडमी 26 ओवर में 97 रनों पर अलाउड हो, जिसमें अमर्त्य ने 36 रौनक यादव ने 23 तथा देवांश शुक्ला ने 10 रनों का योगदान दिया। मझौली राज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद अयाज ने 5, रितिक ने 3 तथा गरिमा एवं मोहम्मद साहिल अली ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मझौली राज के मोहम्मद अयाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच बी आर डी बी डी पी जी कॉलेज आश्रम बरहज के ग्राउंड पर तारकेश्वर क्रिकेट एकेडमी और सहोदर देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर ब्लू के बीच खेला गया। तारकेश्वर क्रिकेट एकेडमी बरहज के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 396 रन बनाएं, जिसमें सौरभ राजभर एवं शुभम यादव ने 117 – 117, सोनू जायसवाल ने 69 तथा आलोक यादव ने 37 रनों का योगदान दिया। सलेमपुर ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ईशान वर्मा ने दो तथा श्याम यादव ने 1 विकेट प्राप्त किया।
397 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर ब्लू 30.2 ओवर में मात्र 100 रनों पर ऑल आउट हो गई, जिसमें श्याम यादव ने 17 तथा आर्यन यादव ने 11 रनों का योगदान दिया इनके अलावा अन्य किसी भी बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। तारकेश्वर क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राहुल पटेल एवं अरविंद निषाद ने 3-3, आराध्या निगम मिल्की ने 2 तथा अभिराज वर्मा ने एक विकेट प्राप्त किया।
मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तारकेश्वर क्रिकेट एकेडमी के सौरभ राजभर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस दौरान देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष/प्रभारी सचिव नागेन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कलाम खान, क्रिकेट कोच शाने हबीब, पवन कुमार, शैलेंद्र प्रताप सिंह, तारकेश्वर साहनी सहित अन्य सीनियर खिलाड़ी उपस्थित रहे।



