जिला एकीकरण समिति की बैठक संपन्न।

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
देवरिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में जिला एकीकरण समिति की बैठक विकास भवन के गांधी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सदस्य जिला एकीकरण समिति सहित जनपद के विशिष्ट व्यक्तियों एवं विभिन्न सम्प्रदायों के धर्मगुरुओं ने सहभागिता की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी एकता, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना था। बैठक के दौरान सर्वेशनाथ त्रिपाठी एवं समिति के अन्य सदस्यों द्वारा जिला एकीकरण समिति के नवीनीकरण एवं विस्तार का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इस पर विचार-विमर्श के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य जिला एकीकरण समिति ने समिति की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया और भविष्य में भी इसके उद्देश्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
बैठक के अंत में अध्यक्ष जिला पंचायत एवं समिति के सदस्यों ने जनपद के महान विभूतियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं बैठक का औपचारिक समापन किया।
इस अवसर पर जनपद के विशिष्ट व्यक्तियों, जिनमें विस्मिल्लाह लारी, नूरूर हसन मूनी, कमलेश पाण्डेय, विश्वजीत सिंह सैथवार, शिव कुमारी देवी, बबीता चौहान, प्रभा भारती, अरविन्द्र कुमार, शंकर चौहान, सन्देश यादव, डॉ. शोभा शुक्ला, डॉ. राधेश्याम शुक्ल, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, सर्वेशनाथ त्रिपाठी, राजन मणि त्रिपाठी, अंजली अरोड़ा, अमित कुमार रजक, सुभाष यादव, मन्टू बाबू जायसवाल, आनंद जायसवाल आदि शामिल रहे।



