पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराया 94,800 रुपया

खाते से कर लिया गया था एक लाख 63 हजार रुपया फ्रॉड

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

भदोही। साइबर क्राइम पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के बैंक खाते में कुल-94,800 रुपया धनराशि को वापस करा दिया।

स्थानांतरित धनराशि अपने बैंक खाते में पाकर पीड़ित द्वारा भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद‌ किया गया।

जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम के लिए एसपी अभिमन्यु मांगलिक द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना को किसी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुए धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदक सामिका प्रसाद राय रिटायर्ड प्रधानाचार्य जूनियर हाई स्कूल निवासी ग्राम व पोस्ट मुसीलाटपुर कोतवाली भदोही के बैंक खाते से एक लाख 63 हजार रुपया अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फ्रॉड कर लेने के संबंध में शिकायती प्रार्थना पत्र साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद भदोही को दिए गए थे। उक्त प्रार्थना पत्र का अवलोकन करते हुए प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल गोवर्धन कुशवाहा द्वारा अथक प्रयास कर 94,800 की धनराशि को पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराया। शेष धनराशि को वापस कराए जाने की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित द्वारा अपने खाते से गई धनराशि को वापस पाकर एसपी व साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

Related Articles

Back to top button