देवरिया:नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई
बरहज, देवरिया ।सरयू विद्यापीठ बरहज के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ आश्रम पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास जी महाराज एवं मुख्य अतिथि डॉ.ओम प्रकाश शुक्ला, विशिष्ट अतिथि मंगलमणि त्रिपाठी, डॉक्टर सुग्रीव पांडे द्वारा नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय की छात्राएं गौरी एवं सूफिया ने सरस्वती वंदना एवं आकांक्षा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आराध्या मद्धेशिया तथा आलिया ने “आंखों में क्यों आंसू “,अंश केसरी व प्रिंस सूफिया अंजुम एवं गौरी ने “नगाड़े संग ढोल बाजे..” गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रिया कुमारी ‘घूमे रे मेरा घाघरा’ और ‘ठुमुक चलत..’ रामचंद्र माही ने सजीव प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में रामेश्वर प्रसाद यादव, अमित जायसवाल, अरविंद त्रिपाठी, सुग्रीव पांडे, बलभद्र त्रिपाठी, मंगल मणि,ओम प्रकाश शुक्ल, आदि अतिथियों ने नेताजी के जीवनवृत पर प्रकाश डाला। सभाध्यक्ष पीठाधीश्वर जी ने कहा ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के सच्चे राष्ट्रभक्त, स्वतंत्रता सेनानी एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे। सौभाग्य से हमारी सरकार ने उनके जन्म दिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया ।युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लेना चाहिए। संस्था के प्रधानाचार्य रमेश तिवारी “अंजान” ने आगंतुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया तथा संचालन अमित शर्मा ने किया।कार्यक्रम में सुमित्रा देवी, रविकांत तिवारी, दयाशंकर तिवारी, रामाजी तिवारी, सदानंद गुप्ता,संगीता भारती,जानवी वर्मा, शिवानी जायसवाल, ममता साहनी, शिव शंकर पति त्रिपाठी, आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में बरहज तहसील सभागार में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वी जयंती मनाई गई उप जिलाधिकारी अवधेश निगम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण अर्पण कर लोगों से नेताजी के आदर्श के बारे में बताया साथ उन्होंने यह बताया कि नेताजी ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया नेताजी के बारे में बताया जाता है कि वह एक विमान दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि इन नेताजी उसके बाद भी कोई स्थान पर देखे गए क्योंकि हुकूमत ने नेता जी को जिंदा या मुर्दा पकड़ने की घोषणा की थी जिस पर भारत सरकार ने अपनी सहमति जताई थी नेताजी के प्रमोद के बारे में कोई परिणाम नहीं मिल सका। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवधेश कुमार निगम तहसीलदार बरहज नायब तहसीलदार बरहज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह उदय राज चौरसिया प्रमोद लाल श्रीवास्तव शिवदयाल सिंह विजय बहादुर शर्मा श्रवण कुमार सिंह तारकेश्वर तिवारी लक्ष्मी दीक्षित नागेंद्र मिश्र रामायण तिवारी आदि उपस्थित है।
संवाददाता
बरहज ,देवरिया।