राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने पर शिक्षक डा. आदित्य नारायन गुप्ता को किया गया सम्मानित।

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

बरहज, बी.आर.सी. बरहज पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर आदित्य नारायण गुप्ता को खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह एवम् सभी शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

बीआरसी बरहज पर आयोजित कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय देईडिहा विकास क्षेत्र बरहज पर नियुक्त प्रधानाध्यापक व जनपद के एस.आर.जी. डॉ. आदित्य नारायण गुप्ता को जब राज्य पुरस्कार अध्यापक की घोषणा हुई तो विकास क्षेत्र बरहज के सभी अध्यापकों में खुशी की लहर आ गई और इसी क्रम में ब्रा बरहज पर खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह ने डॉक्टर आदित्य नारायण गुप्ता को सम्मानित करते हुए कहा कि इन्होंने अपने मेहनत और लगन से इस मुकाम को हासिल किया है हमारी शुभकामना है कि यह ऐसे ही मेहनत और लगन के बल पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करें जिससे प्रदेश ही नहीं पूरे देश में जनपद व प्रदेश का नाम रोशन हो। सभी संगठन के पदाधिकारी ने सभी संगठनों के पदाधिकारी ने डॉक्टर आदित्य नारायण गुप्त को बधाई और शुभकामना दी। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सुशील यादव, मंत्री आशुतोष शाह, कोषाध्यक्ष विजय खरवार देवेंद्र सिंह, अशोक सिंह, संजय कुमार प्रजापति, उमेश चंद, आलोक गुप्ता, अमीर चंद गुप्ता, सत्येंद्र पांडे l, रीना जायसवाल, अर्चना देवी, सिंहासन यादव, मदन गोंड, राम सिंगार गोंड, दीपक जायसवाल, मनोज सिंह, हेमंत शुक्ला, घुरहू प्रसाद, मनोज भारती, अजय यादव, भागवत प्रसाद, सतेंद्र यादव सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button