शिक्षक हित में सदैव रहूंगी समर्पित – डॉ०आभा मिश्रा

नवनिर्वाचित जनपदीय शिक्षक संघ की उपाध्यक्ष का आयोजित हुआ स्वागत समारोह। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

बरहज ,देवरिया।

बरहज। स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम में गुरुवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर संबद्ध जनपदीय महाविद्यालय शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ०आभा मिश्रा का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। जिसको संबोधित करते हुए मिश्रा ने कहा कि हम शिक्षकों के अधिकारों, सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए समर्पित एक साथी के रूप में आपके साथ खड़ी रहुंगी। शिक्षक संघ की उपाध्यक्ष होने के नाते मेरा पहला और अंतिम उद्देश्य यही है कि शिक्षक हित में मैं सदैव समर्पित रहूंगी।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षकों को कार्यस्थल पर बढ़ता प्रशासनिक दबाव, नौकरी की असुरक्षा, संसाधनों की कमी, सामाजिक व सरकारी स्तर पर शिक्षक सम्मान में कमी आदि का सामना करना पड़ रहा है। यदि इन समस्याओं को सुलझाने के लिए हम स्वयं आवाज नहीं उठाएंगे तो कोई और हमारे लिए नहीं लड़ेगा। यही कारण है कि मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस संघर्ष में खड़ी हूँ। कहा कि शिक्षकों को समय पर वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएँ सुनिश्चित कराने के लिए हर आवश्यक कदम उठाऊंगी। शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति दिलाने और शिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए नीतिगत बदलाव की माँग करूंगी। संविदा शिक्षकों को स्थायी नियुक्ति दिलाने के लिए संघ को मजबूत करूंगी। समाज में शिक्षक के महत्व को पुनः स्थापित करने के लिए विशेष अभियान चलाऊंगी। कहा कि मुझे विश्वास है कि जब हम सब एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आगे बढ़ेंगे, तो कोई भी शक्ति हमें पीछे नहीं धकेल सकेगी। शिक्षक संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक ताकत है। मेरा आपसे निवेदन है कि हम सब मिलकर एक सशक्त, संगठित और प्रभावी शिक्षक समुदाय बनाएँ। कार्यक्रम को प्रो.दर्शना श्रीवास्तव, प्रो.सूरज प्रकाश गुप्त ने भी संबोधित किया। उपाध्यक्ष डॉ.मिश्रा को शिक्षकों व कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रो.अमरेश त्रिपाठी, डॉ.अरविन्द कुमार पाण्डेय, डॉ.राकेश कुमार सिंह, डॉ.वेद प्रकाश सिंह, डॉ.मंजू यादव, डॉ.प्रज्ञा तिवारी, डॉ.सज्जन कुमार गुप्त, डॉ.संजय कुमार सिंह, डॉ.रणधीर श्रीवास्तव, डॉ.ब्रजेश यादव, डॉ.प्रभु कुमार, डॉ.अविकल शर्मा, डॉ.अवधेश यादव, डॉ.विवेकानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button