ईद पर्व को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न ।

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
ईद पर्व एवं रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक स्थानीय थाना पर संपन्न किया गया जिसमें सभी को एक साथ मिलकर शांति और सद्भावना के साथ त्यौहार मनाने की बात कही गई।
ईद एवं रामनवमी पर्व को मध्य नजर रखते हुए प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में सभी को एक साथ शांति और सद्भावना के साथ मिलकर त्यौहार मनाने की बात कही गई प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यदि त्यौहार में किसी प्रकार का अर्चन उत्पन्न होता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर रामनिवास उपाध्याय, पहलवान, के साथ क्षेत्र के अन्य गरिमा ने लोग उपस्थित थे।



