पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बलिया में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, तत्पश्चात किया गया निरीक्षण-

शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़- अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल- जवानों को आपात स्थिति से निपटने हेतु दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कराया गया अभ्यास-

 

अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

दिनांक-28.03.2025 को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया ।

 

पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने व अपराधों की रोकथाम हेतु दंगा निरोधक उपकरणों के साथ तथा उनके रख-रखाव व क्रियाशीलता के बारे में सम्बन्धित को दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश। परेड में पुलिस लाईन के पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए।

 

तत्पश्चात महोदय द्वारा यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button