Azamgarh :नीमा सेंट्रल कॉउन्सिल के सदस्य बनाए गए डॉ. डी.डी. सिंह
नीमा सेंट्रल कॉउन्सिल के सदस्य बनाए गए डॉ. डी.डी. सिंह
ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. अतुल प्रताप सिंह और महासचिव डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने नीमा आजमगढ़ के डॉ. डी.डी. सिंह और डॉ. विनोद कश्यप को नीमा सेंट्रल कॉउन्सिल का सदस्य मनोनीत किया है। कल शाम हुई इस घोषणा से नीमा आजमगढ़ के सभी सदस्यों में हर्ष का माहौल है। सभी सदस्य डॉ. डी.डी. सिंह और डॉ. विनोद कश्यप को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। नीमा अध्यक्ष डॉ. मनीष राय ने कहा कि आजमगढ़ नीमा के लिए बड़े हर्ष की बात है कि नीमा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह और नीमा सचिव डॉ. विनोद कुमार कश्यप को नीमा उत्तर प्रदेश की ओर से नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के सेंट्रल काउंसिल मेम्बर के रूप में नामित किया गया है। इससे आजमगढ़ नीमा की ताकत का पता चलता है। विदित हो कि नीमा आजमगढ़ में इस समय कुल 450 सदस्य हैं। नीमा आजमगढ़ का नीमा उत्तर प्रदेश और नीमा सेंट्रल के साथ बहुत ही मजबूत रिश्ता है। उसी का परिणाम है कि आजमगढ़ से दो लोगों को सेंट्रल कॉउन्सिल के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इससे हमारी ताकत और मजबूत होगी। और सेंट्रल तक अपनी बात पहुँचाना आसान होगा। मनोनयन के पश्चात डॉ. डी.डी. सिंह ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और आजमगढ़ नीमा के प्रत्येक सदस्य को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. डी.डी. सिंह ने कहा कि नीमा एक राष्ट्र व्यापी संगठन है, जिसमें आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सक सदस्य होते हैं। यदि किसी आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सक को कोई भी परेशानी होती है तो उसके लिए संगठन जिले स्तर से लेकर प्रदेश और देश स्तर तक साथ देता है। अपनी प्रमुखता के बारे में बताया कि हमारा सबसे प्रमुख कार्य है कि जिले के सभी आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सक को सुरक्षा प्रदान किया जाए, जिससे वे आसानी से अपना चिकित्सा कार्य कर सकें। इसके लिए जब जरूरत होगी हम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक/यूनानी अधिकारी, सीएमओ आदि से मिलकर समस्या का समाधान करेंगे। हमारा संगठन ही हमारी ताकत है।