UP news:आजमगढ़ में खुले कार के दरवाजे से हुई दुर्घटना,साइकिल सवार युवक की कार सवार लोगो ने की पिटाई

In Azamgarh, an accident occurred due to an open car door, a young man riding a bicycle was beaten up by people riding in a car

लालगंज/आजमगढ़:देवगांव बाजार से साइकिल सवार आर्यन पुत्र राजेश गुप्ता शुक्रवार की रात्रि बाजार स्थित अपने घर जा रहा था। युवक गली मे खडी वैगनआर गाड़ी के पास पहुंचा कि गाड़ी का दरवाजा खुला युवक गेट से टकराकर गिर पड़ा । गाडी मे साइकिल का टकर होने से नाराज वैगनआर के मालिक व परिजनो ने युवक की जमकर पिटाई की जिससे युवक लहुलुहान हो गया । परिजनो ने उसे सौ शैया चिकत्सालय लालंगज ले गये जहा प्राथमिक उपचार के बाद आजमगढ के लिए रेफर कर दिया । वही एक युवक पर दूसरे समुदाय के लोगो ने मिलकर पिटाई की जानकारी होते ही देवगांव बाजार मे भीड इकट्ठा होने लगी। दो समुदाय के बीच विवाद की सूचना मिलते देवगांव कोतवाल विमल कुमार राय ने तत्परता दिखाते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर घटना मे शामिल दो युवको तत्काल गिरफ्तार कर लिया । जिससे मामला शांत हुआ । देवगांव पुलिस तत्परता न दिखाई होती तो देवगांव बाजार का माहौल बिगड़ सकता था। पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है । कोतवाल देवगांव विमल कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अन्य लोगों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button