UP news:श्रम विभाग ने विभिन्न थाना की पुलिस की मदद से दस बाल मजदूरों को मुक्त कराकर बधुआ मजदूर बनाने वालो के प्रति किया कार्यवाई

Azamgarh: Labor department, with the help of police from various police stations, freed ten child laborers and took action against those who made them bonded laborers

रिपोर्ट: रोशन लाल

आजमगढ़ :28 मार्च 2025 को निदेशक, मुख्यालय महिला एंव बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 लखनऊ के पत्र संख्या ए0डी0जी0-म0स0प्र0-व-10/2022 व मा0 राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, भारत सरकार नई दिल्ली संलग्न पत्र संख्या 1601/45/2025/Child Labour/NCPCR/DD 37519 के द्वारा अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुर्नवास, किशोर श्रम उन्मूलन हेतु बच्चों और किशोरों को बालश्रम से बचाने एवं पुनर्वास अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में एवं नोडल अधिकारी थाना ए.एच.टी. अपर पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में थाना एन्टी ह्यूमन ट्रैफकिंग व श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा *जनपद आजमगढ़ के थाना क्षेत्र मुबारकपुर के कस्बा मुबारकपुर, कस्बा सठियांव व थाना क्षेत्र सिधारी* के विभिन्न प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों, ढ़ाबों/रेस्टोरेंट ऑटो मोबाइल की दुकानों, गैराजों पर सघन चेकिंग किया गया । उक्त अभियान के दौरान *कुल 10 बाल श्रमिकों* को कार्य करते हुए पाया गया । मौके पर कार्य कर रहे बाल श्रमिकों को उनके परिजनों को बुलवाकर चेतावनी देते हुए उनकी सुपुर्दगी में दिया गया तथा हिदायत दी गयी कि बच्चों से भविष्य मे बालश्रम न करायें तथा सम्बन्धित प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरुद्ध अधिनियम का उल्लंघन करने के संबंध में श्रमविभाग द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी की गई । संयुक्त टीम द्वारा दुकानदारों/ जनता के लोगों को बालश्रम न कराने पर जोर दिया गया तथा सार्वजनिक स्थानों/ मिठाई की दुकान, रेस्टोरेंट/ढ़ाबा, ब्रेकरी, आटो मोबाइल की दुकान, गैराज आदि स्थानों पर बालश्रम न कराने से सम्बन्धित पोस्टर चस्पा कर तथा इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्प लाइन नंम्बरों 108, 112, 1090, 1930,1098,1076,181 आदि के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया गया ।
उक्त बालश्रम उन्मूलन अभियान में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारीगण-
1.श्री रोहित प्रताप, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आजमगढ़ ।
2.श्री विशाल श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आजमगढ़ ।
3.उ0नि0 उमेश कुमार, थाना ए.एच.टी. आजमगढ़ ।
4.का0 आशीष प्रताप सिंह, थाना ए.एच.टी. आजमगढ़ ।
5.म0का0 सुप्रिया पाल, थाना ए.एच.टी. आजमगढ़ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button