आजमगढ़:जहरीले सर्प के काटने से शटरिंग का कार्य करने वाले युवक की मौत

Azamgarh: A young man working on shuttering died due to a poisonous snake bite

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

गंभीरपुर /आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर (अब्दुल्लापुर ) निवासी अभिषेक कुमार उर्फ विवेक 38 वर्ष पुत्र लालजीत की रविवार की रात्रि में सर्प के काटने से मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना मृतक के पिता लालजीत ने थाना गंभीरपुर को दिया सूचना पर पहुंची गम्भीर पुर की पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर (अब्दुल्लापुर) गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ विवेक 38 वर्ष पुत्र लालजीत रविवार की रात्रि लगभग 8:00 बजे घर के पीछे शौच के लिए गया था, उसी समय उसके हाथ में जहरीले सर्प ने काट लिया आनन फानन में परिवार के लोग अभिषेक कुमार को मुहम्मदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने  ताहिर मेमोरियल हॉस्पिटल फूलपुर ले भेज दिया  कई घंटे तक ताहिर मेमोरियल फूलपुर में इलाज होने के डॉक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया फिर डॉक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया वाराणसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने अभिषेक कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया मृतक की पत्नी सत्यमा समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है । मृतक शटरिंग का कार्य करके अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करता था। मृतक दो भाई तीन बहन में तीसरे नंबर पर था। मृतक की पत्नी सत्यमा क्षेत्र पंचायत सदस्य है।मृतक एक पुत्र दो पुत्री का पिता था। मृतक के पिता लालजीत की तहरीर पर गंभीरपुर पुलिस शव का पंचनामा बनवाकर पीएम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button