आजमगढ़:चोरी की बाइक के साथ हिस्ट्री सहित दो गिरफ्तार

Azamgarh: Two arrested with stolen bike and history

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़:सरायमीर थाने की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ, हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सहित कुल 02 अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादी नीरज गौङ पुत्र फौजदार गौङ, ग्रा0 टण्डवा देवराम, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अम्बेडकरनगर पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी जो ग्रा0 कस्तूरीपुर मे गिरीश पाण्डेय के तेरहवीं मे शामिल होने गया था, जहाँ से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की मोटरसाइकिल सुपर स्पेलेण्डर रंग काला जिसका नम्बर UP50AC8790 था, को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिसके संबंध में थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अम्बेडकरनगर पर मु0अ0सं0 71/18 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया। को उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर होकर कस्बा सरायमीर में मौजूद थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली की 02 व्यक्ति एक चोरी की मो0सा0 से शेरवा नहर के रास्ते हाजीपुर की तरफ जा रहे हैं, प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल हाजीपुर तिराहा नहर पुलिया के पास पहुँचे जहाँ कुछ समय पश्चात एक मोटर साइकिल पर सवार 02 व्यक्ति शेरवां की तरफ से आते हुए दिखाई दिये। जिन्हें पुलिस द्वारा टार्च की रोशनी से रोकने का प्रयास किया गया तो मोटर साइकिल चालक हड़बड़ाकर पीछे मुड़कर भागना चाहा। पुलिस द्वारा घेरमारकर दोनों अभियुक्तों 01.आमिर उर्फ नाटे पुत्र मकसूद अहमद ग्राम शेरवा थाना सरायमीर जिला आजमगढ़ जो थाना सरायमीर का हिस्ट्रीशीटर भी है, 02. राजेश पुत्र नन्दलाल, निवासी चकमुनौवर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ को समय करीब 23.50 बजे* गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की जामातलाशी में हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त आमिर उर्फ नाटे के पास से 01 अदद तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। बरामद मोटर साइकिल सुपर स्पलेण्डर रंग काला के नम्बर प्लेट को देखा गया तो नं0 प्लेट पर यू0पी0 50 एसी 8790 अंकित हैं तथा चेचिस नं0 व इंजन नं0 चेक किया गया तो वाहन स्वामी का नाम फौजदार पुत्र रामधारी निवासी टण्डवा देवरामपुर, राजेसुल्तानपुर अम्बेडकर नगर अंकित मिला। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि 07 वर्ष पहले हम लोगों ने मिलकर यह मोटर साइकिल अम्बेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर क्षेत्र से चोरी किये थे, जिसे हम लोग छिपा कर अपने घर रखे थे । बरामद मोटरसाइकिल के बारे में थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकरनगर पर मु0अ0सं0 71/18 धारा 379 भादवि पंजीकृत पाया गया। अवैध शस्त्र बरामदगी के संबंध में हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त के विरुद्ध थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 129/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 317(2)/317(5) BNS पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button