आजमगढ़।भारत मुक्ति मोर्चा 9अप्रैल को राष्ट्रव्यापी जेल भरों करेगा आन्दोलन

Azamgarh. Bharat Mukti Morcha will organize nationwide jail filling movement on 9th April

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़।भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के आवाहन पर 09 अप्रैल 2025 को विभिन्न मुद्दों पर राष्ट्रव्यापी जेल भरों आन्दोलन किया जाएगा। भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार मौर्य ने प्रेस कांफ्रेन्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के लोकतन्त्र, संविधान और बहुजन समाज के मौलिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए 09 अप्रैल 2025 को राष्ट्रव्यापी जेल भरों आन्दोलन किया जा रहा है। आगे उन्होने कहा कि लोकतन्त्र और मताधिकार के मौलिक अधिकार की रक्षा हेतु चुनाव प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता है। भारत की समस्त जनता की भावना के विरोध में जबरन चुनाव प्रक्रिया में असंवैधानिक ईवीएम का उपयोग किया जा रहा है। जिससे आम चुनावों में ईवीएम मशीन द्वारा हुए धांधली के कई सारे उदाहरण सामने आए है। ईवीएम को हटाने के समस्त आम चुनाव बैलेट पेपर से किया जाए एवं केन्द्र सरकार ओबीसी की जाति जनगणना से इंकार करना संविधान विरोधी है। यह पिछडे वर्ग को विकास की योजनाओं एवं आरक्षण से समस्त संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने की साजिश है। उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के नीजिकरण के आदेश को वापस ले। अन्यथा उत्तर प्रदेश की जनता भारत मुक्ति मोर्चा द्वारा उग्र आन्दोलन के लिए विवश होगी। केन्द्रीय गृह मन्त्री अमित शाह द्वारा डा० बाबा साहब अम्बेडकर पर की गई टिप्पणी RSS की जहरीली विचारधारा का हिस्सा है। आगे फिर कहा कि बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार मूलनिवासी बहुजन समाज की धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहर है। वर्तमान में इस ऐतिहासिक विश्व धरोहर पर ब्राम्हण पंडितों का कब्जा है जिसे तुरंत समाप्त किया जाए। हम मॉग करते है कि महाबोधि महाविहार को पूरी तरह से बौद्ध अनुयायियों के नियंत्रण में दिया जाए। वक्फ संशोधन विधेयक-2025 पर बात रखते हुए उन्होने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक-2025 असंवैधानिक है। प्रस्तावित वक्फ संशोधन विधेयक -2025 भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14,25,26,29 में निहित समानता, धार्मिक स्वतन्त्रता और न्याय के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करता है। इससे वक्फ की स्वायत्तता समाप्त हो जाएगी और वक्फ की सम्पत्तियों पर पूजीपतियों एवं सरकारी भू-मफियाओं का कब्जा हो जाएगा। इसलिए हम इसका विरोध करते है। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए भी यह जेल भरों आन्दोलन किया जा रहा है। इस मौके पर बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर त्यांगी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button