आजमगढ़:शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म,गिरफ्तार
Azamgarh: Kept raping by giving false promise of marriage, arrested

आजमगढ़ 8 अप्रैल:दीदारगंज थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादिनी/पीड़िता द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त रवि गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी ग्राम कौरागहनी थाना सरायमीर आजमगढ द्वारा वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया व 2.5 लाख रू0 ले लिया गया जिसे वापस नहीं किया जा रहा है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 83/25 धारा 376,406, भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। मंगलवार को उ0नि0 रूपेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रवि गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी कौरागहनी थाना सरायमीर आजमगढ उम्र 26 वर्ष को सुरहन तिराहा के पास से समय करीब 8.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



