नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा शेड्यूल के अनुसार हो रहा निरीक्षण का कार्य।
विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
बरहज देवरिया। नगर पालिका परिषद गोरावरनाथ द्वारा नगर के वार्ड संख्या 14 नंदन पश्चिमी दक्षिणी में चल रहे कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल ने निरीक्षण किया मेरी जानकारी के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकास योजना के अंतर्गत नगर में कार्य चल रहे हैं। नगर के शक्ति नगर कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति की कठिनाई आने पर, सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष विद्युत कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचकर तत्काल निराकरण कराया। निरीक्षण दौरान नगर पालिका के के जलकल विभाग अधिकारी विद्युत आपूर्ति निर्माण कार्य अवर अभियंता साफ सफाई अधिकारी और अन्य कर्मचारी और अधिकारी नगर पालिका अध्यक्ष के साथ चल रहे हैं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल ने कहा की नगर में कहीं भी किसी प्रकार की कठिनाई विद्युत पेयजल रोड नाली की आती है तो तत्काल कार्यालय को सूचित करें जिससे कि उस समस्या का समाधान किया जा सके नगर में निवास करने वाले सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि वह समस्याओं से अवगत कारावे जिस की समस्या का तुरंत समाधान हो सके।