आजमगढ़:धूमधाम से मनाई गई डॉक्टर अंबेडकर की जयंती
Azamgarh: Dr Ambedkar's birth anniversary was celebrated with great pomp

रिपोर्ट: राजेंद्र प्रसाद
आजमगढ़ 14 अप्रैल,धूमधाम से मनाई गई डॉक्टर अंबेडकर जी की जयंती भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की की जयंती क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास व धूम धाम से मनाई गई। जगह-जगह झांकियां व शोभायात्रा निकाली गई। तत्पश्चात ब्लॉक मुहम्मदपुर के ग्राम रानीपुर रजमो स्थित डॉ अंबेडकर प्रतिमा पर पूर्व मंत्री भाजपा नेता डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने विषम परिस्थितियों में रहकर शिक्षा ग्रहण कर समाज में दबे कुचले,शोषितों, दलितों, पिछड़ों व महिलाओं को हक व अधिकार दिया उनके बताए हुए रास्ते पर चलना ही हम सबकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर प्रमुख रूप से गंभीरपुर बाजार में बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरि प्रकाश मास्टर की अध्यक्षता में शोभायात्रा निकाली गई जो धरनीपुर विषया, इब्राहिमपुर ,बसिरहा, उत्तरगाँवा,सिघड़ा, कलंदरपुर इब्राहिमपुर दरियापुर छाऊ, कमरावा, गंभीरपुर ,रानीपुर , रजमों, रसूलपुर गौरी, दयालपुर, मोतीपुर हुसेपुरआदि गांव से रथ के साथ दर्जनों की संख्या में झांकी निकाली गई हजारों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे बुजुर्ग जो गंभीरपुर बाजार होते हुए रानीपुर रजमों अंबेडकर मोड पर पहुंची, जहां पर समापन किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिप्रकाश मास्टर ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का रीण पुरे समाज पर है उन्होंने शिक्षा के बल पर देश को महानतम संविधान देकर देश की एकता व अखंडता को कायम करने में अपना योगदान दिया है बाबा साहब सूर्य की तरह हमेशा चमकते रहेंगे,इस अवसर पर मुख्य रूप से,सन्तोष कुमार, योगेंद्र प्रसाद, चंद्रबली, बेचन लाल भारती ,डॉ अजय कुमार ,नागेंद्र प्रसाद,सुरेश राम, , राम नगीना, धर्मेंद्र कुमार,



