आजमगढ़:किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला अरोपी गिरफ्तार
Azamgarh: Accused of kidnapping and raping a teenager arrested

आजमगढ़ 16 अप्रैल:जहानागंज थाने की पुलिस ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला अरोपी गिरफ्तार, वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांक 10.02.25 को वादिनी की लड़की चक्रपानपुर बाजार गई थी वही से विशाल राजभर पुत्र गिरजा उम्र करीब 18 वर्ष राजभर निवासी ताड़ी थाना जहानागंज आजमगढ़ द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 61/25 धारा 137(2),87 बीएनएस बनाम विशाल राजभर पुत्र गिरजा राजभर निवासी ताड़ी थाना जहानागंज आजमगढ़ पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम मे धारा 64 बीएनएस व 5(L)/6 पाक्सो एस्ट की बढ़ोतरी की गयी। बुधवार को उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे वाछिंत अभियुक्त विशाल राजभर पुत्र गिरजा राजभर ग्राम ताडी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को उसके मामा के घर कुसरना से समय करीब 13.00 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।



