बिहार राज्य प्रगति के पथ पर है अग्रसर: श्रवण कुमार
जनता दल (यूनाइटेड) भोरी महजूदा के कजरहवा मैदान में आयोजित किया गया विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन
भदोही। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार राज्य लगातार प्रगति पर अग्रसर है। जहां पर जाति व धर्म को देखकर काम नहीं किया जाता।
उक्त बातें मंत्री श्रवण कुमार सुरियावां के भोरी महजूदा स्थित कजरहवा मैदान में जद (यू) के जिला इकाई द्वारा आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। वें कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहें। उन्होंने कहा कि बिहार में सामाजिक सुधार लाने के लिए शराबबंदी लागू की गई। जब से बिहार में शराब बंदी की गई है। तब से वहां पर बड़ा बदलाव आया है। दुध, मिठाई व रेडिमेड गारमेंट की बिक्री में वृद्धि हुई है। श्री कुमार ने कहा कि बिहार सरकार ने महिलाओं को पंचायत चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण देकर महिलाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य व मुखिया आदि बनने का मौका दिया। यही नहीं महिलाओं को पुलिस में भर्ती किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी। वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी पार्टी अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि आज जनपद भदोही से एक बूथ-दस यूथ जोड़ों अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। चौपाल लगाकर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को सुनें और उसका शासन व प्रशासन के स्तर से निराकरण कराएं जाने का प्रयास करें।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता दिवाकर सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार, सुशील कश्यप, शैलेंद्र सिंह गहरवार, अभिषेक राय, सुशील पटेल, जयप्रकाश पटेल, संजय सिंह, निलेश शर्मा, संदीप पांडेय, मनोज दूबे, प्रदीप यादव, पंकज सिंह, शीबू खां, अशोक राय, आशीष दूबे, इब्राहिम अंसारी, सरस सिंह, सचिन पांडेय व संजय बिंद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष सर्वेश राय व संचालन पार्टी के प्रदेश महासचिव डीएम सिंह गहरवार ने किया।