आजमगढ़:पकड़ा गया दुष्कर्म करने का आरोपी
रिपोर्ट: सुमित उपाध्याय
आजमगढ़:अहरौला थाने की पुलिस दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार कार जेल भेज दिया।वादिनी/पीड़िता थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ने लिखित तहरीर दिया कि विपक्षी आशीष सोनकर पुत्र अशोक सोनकर निवासी कोर्राघाटमपुर थाना अहरौला आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर विगत 03 वर्षों से दुष्कर्म किया गया है, के सम्बन्ध में थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 072/24 धारा 376(2)(n) भादवि बनाम अभियुक्त आशीष सोनकर पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। शनिवार को उ0नि0 श्यामकुमार दुबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अपराधी आशीष सोनकर पुत्र अशोक सोनकर निवासी कोर्राघाटमपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को कोर्राघाटमपुर तिराहे के पास से समय करीब 09.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।