आजमगढ़:महिला मंडल ने किया दीप मेले का आयोजन स्टाल लगाने वाले कुम्हार किए जाएगे सम्मानित
रिपोर्ट: शमीम
आजमगढ़। जनसेवा समिति महिला मंडल द्वारा कुम्हारों के उत्थान के लिए बुधवार को चैधरी गेस्ट हाउस के परिसर में दीप मेले का आयोजन किया गया। मेले का उदघाटन भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णपाल ने किया। उन्होंने कहा कि कुम्हारी प्रथा को बढ़ावा देने के लिए यह अच्छी पहल है। संस्था की सचिव पूनम उमेश सिंह ने कहा कि कुम्हारी कला दिन प्रति-दिन लुप्त होती जा रही है। इसे बचाने के लिए जो गरीब कुम्हार है उन्हें हम प्रोत्साहित करते है। ताकि उनके ज्यादा से ज्यादा बिक सकें। संस्था की अध्यक्ष मधुमिता ने कहा कि आज तक हमारी संस्था ऐसे लोगों का सम्मान करती चली आ रही है। इस बार हम लोगों ने कुम्हारों का सम्मान किया है। इस बार जितने कुम्हारों के स्टाल लगा है उन सभी का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर सपना बैनर्जी, कुसुमलता शर्मा, डा0 पंखुड़ी मौर्या, गीता सिंह, सारिका सिंह आदि उपस्थित रही।