आजमगढ़:पुलिस पर कैसे करें भरोसा, यहां तो टूटने लगी है उम्मीद
Azamgarh: How can we trust the police, here hope is breaking down

आजमगढ़। थाना रानीकी सराय चोरो को जमीन निगल गई या आसमान। पुलिस पर कैसे करें भरोसा, यहां तो उम्मीद टूटने लगी है। पीड़ित परिवार की पीडा जिनके घरों व दुकानों को चोरों ने खंगाल डाला और आज तक पर्दाफाश नहीं हो सका है। क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं क्षेत्रीय लोगों को झकझोर दिया है। तकरीबन दो दर्जन चोरी की घटना में आज तक पुलिस खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही है। सवा महीने से ज्यादा समय गुजर गया, लेकिन निजामाबाद मार्ग पर हुई चोरी की घटना को याद कर हर कोई सहम जाता है। उस दिन विनोद वर्मा अपने परिवार के साथ अपने पुश्तैनी मकान में वैवाहिक कार्यक्रम में चल रहा था। इसी दौरान घात लगाए अज्ञात चोरों ने महज 1 घंटे के अंदर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में आलमारी में रखा उनके पत्नी का आभूषण व एक लाख नकद और उनके पुत्र की सर्राफा की दुकान का आभूषण जेवरात सहित लाखों समेट करके पिछले दरवाजे से चले गए। इसके अलावा पटेलनगर मे नन्दलाल गुप्ता के मकान मे ताला तोड कर दस लाख आभूषण व नकदी चोरी करने में चोर कामयाब रहे। वही संजय गुप्ता के बंद मकान में ताला तोड़कर आभूषण व नकदी की चोरी हुई। इसके अलावा कोटवा, सेठवल समेत दर्जन भर जगहों पर चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। सभी में पुलिस का दावा है कि जांच हो रही है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह का कहना है शीघ्र खुलासा होगा। क्षेत्रीय लोगों में चोरी का खुलासा न होने से पुलिस प्रशासन से कार्यशैली से उम्मीद टूट रही है।



