जनता दर्शन में नवागत डीएम द्वारा सुनी गई समस्याएं 

पीड़ित व्यक्ति के समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान देते हुए समयबद्ध निस्तारण कराए जाने का उन्होंने दिए निर्देश 

 

भदोही। नवागत डीएम शैलेश कुमार द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर जनता दर्शन में जनपद के सदूर ग्रामीण अंचलों से आएं फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को स्वयं लेकर उनकी बातों को गम्भीरता पूर्वक सुना। संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर तथा कुछ अधिकारियों को मौके पर बुलाकर ही निर्देशित करते हुए कहा कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता पर ध्यान देते हुए समयबद्ध व पारदर्शी ढ़ग से निस्तारण सुनिश्चित कराएं।

इस दौरान डीएम ने कहा कि ताकि फरियादी को बार-बार जनपद व तहसील मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। निस्तारण संतुष्टिपरक हो, गलत रिपोर्ट लगाने पर

संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक देखते हुए शिकायतों को समय-सीमा के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया। नवागत डीएम ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों में 10 से 12 बजे तक उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतों को सुने और गम्भीर समस्याओं को मौके पर जाकर निस्तारण कराए। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को निस्तारण करने में लापरवाही न बरते। अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया की आईजीआरएस पोर्टल को प्रतिदिन देखे और लम्बित शिकायतो को अधिकारी स्वयं बात कर तत्काल निस्तारण करें।

इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एडीएम न्यायिक शिवनारायण सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहें।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button