कालेजों में अभियान चलाकर छात्रों को जोड़ा जाएगा एनएसयूआई से: ऋषभ 

नगर के मशाल रोड पर स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित 

 

भदोही। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने कहा कि अभियान चलाकर कालेजों में छात्र-छात्राओं को एनएसयूआई से जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही उनकी समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा और सामाधान की हर संभव कोशिश की जाएगी।

उक्त बातें श्री पांडेय रविवार को नगर के मशाल रोड पर स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता राहुल गांधी ने संघर्ष का जो वीणा उठाए हैं। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का एक-एक कार्यकर्ता उनके इस लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर चलेगा। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अभिषेक शुक्ला ने भाजपा सरकार पर जमकर हमारा बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार छात्र व नौजवान विरोधी है। इस सरकार में शिक्षा को महंगा कर दिया। शिक्षा ग्रहण करने के बाद नौजवानों को नौकरी नहीं दी जा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दुबे राजन ने कहा कि एनएसयूआई के बैनर तले हमारे समय में पैनल से चुनाव लड़ाया जाता था तो हजारों की छात्र कांग्रेस से जुड़े रहें। उनकी हर एक समस्याओं का समाधान होता रहा। अब छात्र संघ का चुनाव न होना ही छात्रों के जीवन में नई समस्याओं का अंबार हो गया है। जिसे दूर करने के लिए फिर से एनएसयूआई को मजबूत कर विभिन्न जिले के कॉलेज में छात्रों की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। अंत में पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष मसूद आलम के भतीजे अता मोहम्मद के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर गतत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

इस मौके पर संदीप पाल छोटू, शशांक कुमार, सौरभ द्विवेदी, मसूद आलम, नाजिम अली, नितिन सिंह, मोनिश अंसारी, रौनक चौबे, दुर्गेश मिश्र, जमशेद सिद्दिकी, साजिद अंसारी, प्रदीप बिंद अखिलेश यादव आदि मौजूद रहें। अध्यक्षता एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शक्ति मिश्र ने की।

 

 

चित्र परिचय: कार्यकर्ताओं को संबोधित करते एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button