मुंबई:विधायक ने किया फीता काटकर मुलुंड में पुष्प प्रदर्शनी के आयोजन का उद्द्घाटन

रिपोर्ट:रोशन लाल

मुलुंड, महाराष्ट्र:हर साल की तरह, बृहन्मुंबई नगर निगम के बगीचा विभाग, वार्ड 5 और 6 के सहयोग से मुलुंड पूर्व के डॉ. चिंतामनराव देशमुख पार्क में पेड़ों, फलों और फूलों की 8वीं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुलुंड के विधायक मिहिर कोटेचा ने किया इस वक्त , टी वॉर्ड के सहायक आयुक्त अजय पटणे और पूर्व नगरसेवक। नंदकुमार वैती उपस्थित थे। हर साल की तरह इस साल भी बहुत अलग थीम चुनी गई है। महाराष्ट्र की विशेषताएं मुख्य रूप से महाराष्ट्र का राज्य फूल, महाराष्ट्र का राज्य पशु, बाघ, महाराष्ट्र का राज्य फल है। इस पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के फूल, विभिन्न प्रकार की सब्जियां, फलों के पेड़ और विभिन्न प्रकार के फूलों की व्यवस्था की गई है। यह पुष्प प्रदर्शनी दो दिन 10 और 11 फरवरी को आयोजित की गई है। आयोजकों ने पर्यावरण प्रेमियों से इसका लुत्फ उठाने की अपील की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button