हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सांसद-भाजपा कार्यालय में तिरंगा झंडा लगाया

तिरंगा अभियान में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील हुए सम्मिलित

मध्य प्रदेश बुरहानपुर से रुपेश वर्मा की खास रिपोर्ट

बुरहानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाह्न पर मंगलवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित”हर घर तिरंगा अभियान” के तहत  पिछड़ा मोर्चा के समस्त साथियों के साथ अटल जी स्मृति स्थल,भाजपा जिला कार्यालय, सांसद कार्यालय और शिकारपुर थाने में तिरंगा झंडा लगाया। इस अवसर पर खंडवा लोकसभा सांसद  ज्ञानेश्वर पाटील ने शहरवासियो और कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया की इस अभियान से जुड़कर फिर एक बार इतिहास बनाएं, 15 अगस्त पर अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनें।देश को स्वतंत्रता महापुरुषों के त्याग और बलिदान के बाद मिली है। राष्ट्रध्वज तिरंगा हमारी पहचान है, यह हमारे त्याग, बलिदान और शांति का परिचायक है। इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील वाघे,महामंत्री अनिल प्रजापति, वरिष्ठ गोकुल प्रजापति, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष ईश्वर चौहान ,भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील , जनभागीदारी अध्यक्ष महेंद्र कामले,उपाध्यक्ष जस्पालसिंह पटवा, लाला चारण, संदीप पाटील, रमेश धनके,संजय पाटील,मनोज नांदोले, सचिन चौधरी, दीपक पाटील, जितेंद्र वारूले, विलास खोरे,मनोहर दुसाने, डिगंबर कुशवाह, युवराज चौधरी, प्रवीण तायड़े, विक्रम सिंह पटवा, लक्ष्मण महाजन, अमरसिंह राठौड़, लालचंद राठौड़, बबलू पाटील, जितेंद्र पाटील,रवि सिंघोटिया, महेंद्र महाजन,पवन चौहान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button