जौनपुर:यूनियन बैंक शाखा में मनाया गया 105वां स्थापना दिवस

रिपोर्ट- शमीम
मडियाहू,जौनपुर।स्थानीय नगर के यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया मडियाहू शाखा में बैंक का 105 वां स्थापना दिवस सभी अधिकारी स्टाफ एवं गणमान्य ग्राहकों की उपस्थिति में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाlबताया जाता है कि यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया मडियाहू शाखा का 105 वां स्थापना दिवस के अवसर पर सबसे वरिष्ठ ग्राहक आत्मा राम तिवारी के साथ शाखा प्रबंधक मडियाहू के साथ मिलकर केक काटा गयाlइस अवसर को और यादगार बना दिया l बैंक में आए हुए सभी ग्राहक व स्टाफ उत्साहित है lउच्च स्तर के ग्राहक सेवा देने के लिए ग्राहकों के प्रति संकल्पित हैंlउक्त अवसर पर यूनियन बैंक शाखा प्रबंधक विवेक श्रीवास्तव, उप शाखा प्रबंधक विदेशी लाल, अनीश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, पूजा छिप्पा, सोहनलाल हर्षवर्धन सिंह रानू सिंह रविकांत अशोक कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे l



