Azamgarh :गैरइरादतन हत्या में 01 गिरफ्तार

गैरइरादतन हत्या में 01 गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी इन्दल पुत्र स्व0 फूलचन्द निवासी आराजी आमानी (सैदपुर) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि विपक्षीगण द्वारा खेत में नंगा बिजली के तार में करंट दौड़ाना जिससे आवेदक के लड़के अरुण यादव उम्र 10 वर्ष को करंट लग जाने से मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 138/25 धारा 105/352/351(3) बीएनएस बनाम 1. पप्पू उर्फ शिवानन्द पुत्र स्व0 राम भरोस 2.शिवम पुत्र पप्पू उर्फ शिवानन्द नवासी आराजी आमानी(सैदपुर) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना व0उ0नि0 कैलाश सिंह यादव द्वारा की जा रही है ।
आज शुक्रवार को व0उ0नि0 कैलास सिंह यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त पप्पू उर्फ शिवानन्द पुत्र स्व0 रामभरोसे सा0 सैदपुर अराजी अमानी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को सहदेवगंज बाजार से समय 04.30 सुबह हिरासत पुलिस में नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button