एडीएम प्रशासन ने किया राजकीय बालगृह का कियाऔचक निरीक्षण। 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

देवरिया।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), देवरिया द्वारा सायं 06:00 बजे राजकीय बाल गृह (बालक), देवरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था के प्रभारी अधीक्षक श्री रामकृपाल मौर्य, नर्स श्रीमती सावित्री देवी, चौकीदार श्री रणजीत राव एवं श्री विशाल आर्य, रसोइया श्रीमती नीलम देवी एवं श्रीमती सावित्री देवी तथा होमगार्ड श्री भोला उपस्थित पाए गए।

निरीक्षण के समय बाल गृह में कुल 23 बालक उपस्थित पाए गए। अपर जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से संवाद कर उनकी दिनचर्या एवं अन्य जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही, बालकों के शयनकक्ष, रसोईघर, बाउंड्रीवाल आदि का निरीक्षण भी किया गया।

प्रभारी अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि रसोईघर की छत निर्माण हेतु आवश्यक आगणन तथा बाउंड्रीवाल के निर्माण का आगणन शीघ्र तैयार कर निदेशालय, लखनऊ को बजट आवंटन हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया जाए। इस दौरान ईडीएम राजीव कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button