वराला देवी तालाब की दुर्दशा का जबाब दार कौन? भवंडी मनपा प्रशासन जबाब दो—

Who is responsible for the plight of Varala Devi pond? Bhawandi Municipal Corporation administration should answer---

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के अंतर्गत एक मेंव वराला देवी तालाब जो भिवंडी वाशियों के अरमानों और सपनों के आकर्षण का केंद्र है। इस तालाब को भिवंडी वाशी पर्यटक स्थल बनाने के लिए सपने सजाये बैठे हैं। परंतु आज इस तालाब की दुर्दशा पर भिवंडी मनपा प्रशासन मूक दर्शक बनी बैठी हुई है। भिवंडी वाशी पूछ रहे हैं इसका जबाब दार कौन? मनपा प्रशासन जबाब दो।
भिवंडी मनपा प्रशासन के अंतर्गत वराला देवी तालाब की इन दिनों हालात वेहद खराब है। तालाब के किनारों पर गंदगी ही गंदगी दिखाई दे रही है। भिवंडी मनपा ने भगवान गणेश, मां दुर्गा, तथा देवी बतुकंम्मा,के विसर्जन हेतु कृत्रिम तालाब का निर्माण किया है। उसकी हालात और भी खराब दिखाई दे रही है। इस तालाब से भिवंडी वाशियों को प्रति दिन लगभग दो एमएलडी पानी की आपुर्ति की जाती है।तालाब के किनारे प्रति दिन लोग स्वास्थ लाभ के लिए घूमने आते हैं। परंतु इस खूब सूरत तालाब को मनपा प्रशासन के संबधित अधिकारियों ने बदसूरत बना डाला है। जो एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। आये दिन लोंगों के डूब कर मौतें हो रही हैं। तालाब के सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं? धीरे धीरे तालाब का पानी दूषित होता जा रहा है। मनपा प्रशासन तालाब की सुरक्षा करने में नाकाम दिखाई दे रही है। भिवंडी शहर कभी तालाबों का शहर माना जाता था। जिनपर भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। और घनी बस्ती तथा ऊंची इमारते तैयार कर दी गई है। अब शहरियों को भय लगने लगा है। कि क्या इस तालाब पर कहीं भू-माफियाओं की नजर तो नहीं? इसलिए भिवंडी मनपा इसकी अनदेखी कर रही है। तालाब की दु्र्दसा पर गणेश भक्तों ने मांग की है कि तालाब की सुरक्षा व्यवस्था पर मनपा प्रशासन ध्यान दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button