घर के अंदर साड़ी के फंदे से पंखे से लटका मिला यूवक का शव

The dead body of a young man was found hanging from a fan inside the house

मार्टिनगंज
रिपोर्ट शिवम सिंह

दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीहपुर गांव में रविवार की सुबह युवक अभिषेक 26वर्ष पुत्र राम कृष्ण शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर साड़ी के फंदे से पंखे से लटकता मिला। रविवार की सुबह मृतक अभिषेक शर्मा की मां ने चाय पीने के लिए बुलाया तो आवाज न आने से मां ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला तो मां ने अपने बेटे व मृतक के भाई शैलेष शर्मा व परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाकर दरवाजा तोड़वाया तो देखा कि अभिषेक शर्मा का शव साड़ी के सहारे पंखे से लटकता मिला तो घर वालों के होश उड़ गए और घर में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत डायल 112पुलिस तथा दीदारगंज थाना की पुलिस को सूचित किया तो
डायल 112 पुलिस व थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर फोरेंसिक टीम को बुलाया और शव को फंदे से उतरवाकर उचित कार्रवाई में जुट गए
मृतक अविवाहित था तथा पांच भाईयों में चौथे नम्बर का था सभी भाईयों तथा बहनों की शादी हो चुकी है सिर्फ मृतक की शादी नहीं हुई थी ।पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर परीक्षण करानें हेतु जिलाचिकित्सालय भेज दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button