Azamgarh :हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
विपक्षीगण 1. अभिषेक सरोज पुत्र बृजलाल सरोज उम्र करीब 19 वर्ष 2. अजय सरोज पुत्र बृजलाल सरोज उम्र करीब 25 वर्ष निवासीगण ग्राम अम्बरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी मुकदमा श्रीमती मीरा देवी पत्नी रमेश राजभर ग्राम अम्बरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 42 वर्ष के लडके राज पुत्र रमेश राजभर को भद्दी-भद्दी गाली गलौज देते हुए मारपीट की गयी तथा जान से मारने की नियत से चाकू से प्रहार करना, जिससे राजा उपरोक्त को बाँह व कमर में गम्भीर चोंट आ जाने के सम्बन्ध में दिनांक 03.05.2025 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-119/2025 धारा 115(2)/352/109 BNS बनाम 1. अभिषेक सरोज पुत्र बृजलाल सरोज उम्र करीब 19 वर्ष 2. अजय सरोज पुत्र बृजलाल सरोज उम्र करीब 25 वर्ष निवासीगण ग्राम अम्बरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री ज्ञान प्रकाश यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।
आज रविवार को उ0नि0 ज्ञान प्रकाश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अजय सरोज पुत्र बृजलाल सरोज ग्राम अम्बरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को फैजुल्लाहपुर मोड़ अम्बेडकर मूर्ति के पास से समय करीब 09.50 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button