बिहार : भाजपा नेताओं ने शिवभक्तों की सेवा करने वालों के पखारे पांव, किया सम्मानित

Bihar: BJP leaders paid tribute to those who served Shiva devotees

पटना: बिहार भाजपा द्वारा सोमवार को कांवरिया सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सुल्तानगंज-देवघर पथ पर सावन महीने सहित डेढ़-दो महीने तक श्रद्धालुओं को अनवरत सेवा करने वाले संस्थाओं और लोगों के पांव पखारे गए तथा उन्हें सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने एक स्वर में नर सेवा नारायण सेवा की बात करते हुए कहा कि सही अर्थ में यही सनातन धर्म है।

सम्मान समारोह का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर 159 सेवा करने वाले संस्थाओं और लोगों को सम्म्मनित किया गया। इसमें करीब 10 राज्यों की संस्थाएं शामिल हैं।इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि आज तक किसी सरकार या किसी नेता ने इन सेवा करने वालों को सम्मानित करने को नहीं सोचा। आज हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि ऐसा करने का सुअवसर मिला।उन्होनें कहा कि सुल्तानगंज-देवघर पथ पर एक महीने, डेढ़ महीने तक श्रद्धालुओं की अनवरत सेवा करना आसान नहीं है, यह बड़े हिम्मत का काम है और यही सच्चे शिवभक्त हैं। इस समारोह में 10 राज्यों के लोगों को सम्मान करने का अवसर मिला है। उन्होंने इन सभी लोगों का नमन करते हुए कहा कि सच में यही श्रद्धालुओं के सेवा के ब्रांड एंबेसडर हैं।भाजपा अध्यक्ष जायसवाल ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि सुल्तानगंज और देवघर के रास्ते के विकास के लिए सरकार लगातार सोच रही है। उन्होंने कहा कि यह बात सामने आई है कि सुल्तानगंज स्टेशन का नाम बदलकर अजगैबीनाथ किया जाए। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस समारोह के बाद इन सेवा करने वालों का हौसला बढ़ेगा। उन्होंने भगवान से ऐसे लोगों को और शक्ति देने की प्रार्थना करते हुए कहा कि नर में नारायण देखकर ये महामानव बन गए इन्हें अपनी नहीं समाज की चिंता है।इस कार्यक्रम में बोल बम सेवा शिविर महासंघ के अध्यक्ष शहनुमान प्रसाद ,महासंघ के विश्वनाथ भगत, त्रिभुवन कुमार,अनुपम अग्रवाल, सत्येंद्र पांडे सहित बोल बम सेवा समिति के 11 राज्यों से आए सैकड़ों लोग शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह राज्य स्तरीय और राष्ट्र स्तरीय नहींं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मेला होता है । उन्होंने कहा कि ऐसा समाजवाद दुनिया मे कही देखने को नहीं मिलेगा, जहां गरीब से लेकर अमीर तक एक ही पोशाक में होते हैं और एक ही नारा होता है और एक ही मकसद होता है, बाबा का दर्शन।

 

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सेवा करने वालों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिसमे महादेव की भक्ति और शक्ति समाहित है, उनकी सेवा करने वाले लोग महान हैं। उन्होंने कहा कि सनातन सत्य है और हमारी संस्कृति समृद्ध है, जिससे हम ईश्वर के निकट जाते हैं और सेवा ही शक्ति को प्रश्न करता है और शक्ति ही भक्ति।

Related Articles

Back to top button