आजमगढ़:पान की गुमटी की दुकान में चोरों ने 20 हजार रुपए नगदी समेत सामान किया चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Azamgarh: Thieves stole goods including cash worth 20 thousand rupees from a paan kiosk shop, police engaged in investigation

आजमगढ़:जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ बाजार में अज्ञात चोरों ने सोमवार मंगलवार की रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया । पान की गुमटी की दुकान में सेंधमारी कर चोर 20 हजार रुपए नगदी समेत सामान चुरा ले गए । मंगलवार सुबह को पीड़ित दुकानदार को जानकारी हुई तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी । वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर चोरी की घटना का पर्दाफाश करने हेतु सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई । बछऊर खास गांव निवासी रामपुकार चौरसिया पुत्र स्वर्गीय झूरी चौरसिया ने बताया कि उसने रामगढ़ बाजार में पान की गुमटी की दुकान खोल रखी है जिसमें वह पान मसाला समेत अन्य सामान बेचते है । बीते सोमवार की रात लगभग 8:00 बजे वह प्रतिदिन की भांति दुकान बंद करके घर चले गए । मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से सूचना दिया कि उनकी दुकान में चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है । वह मौके पर पहुंचे तो उनके पान की गुमटी की दुकान में सेंधमारी कर 20 हजार रुपए नगदी समेत अन्य सामान चोर चुरा ले गए थे जिससे वह अवाक रह गए । जिस डब्बा में रुपए और कुछ कुपन रखे गए थे वह डब्बा मालटारी जाने वाले मार्ग पर बरामद हुआ । रामपुकार चौरसिया ने इसकी सूचना पुलिस को दिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया तथा चोरी का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया ।



