मोटे अनाज के सेवन से बिमारियाँ कम होती- विधायक सुधाकर सिंह।
रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।
घोसी।घोसी विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि मोटे अनाज जौ, बाजरा, कोदो, सावा आदि के सेवन से हमारे शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के साथ बीमारियों के होने की कम संभावना रहती है।
विधायक सुधाकर सिंह घोसी मे मोटे अनाज को तैयार करने के लिए स्थापित पापुलर फूड इंडस्ट्रीज के शुभारंभ करने के बाद उक्त विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज भागमभाग जीवनचर्या, फास्ट फूड के उपयोग से अधिकांश लोग ब्लड प्रेशर, सुगर, पेट आदि रोगों के शिकार हो रहे है। हमारे बजट का अधिक भाग उनके इलाज मे खर्च हो रहा है। इसका बड़ा कारण हमारे भोजन से मोटे अनाज का दूर होना है। घोसी मे मोटे अनाज जौ, बाजारा, मक्का, कोदो आदि के आटा, शुद्ध सरसो तेल की उपलब्धता के लिए स्थापित इंडस्ट्रीज का कार्य बहुत ही सराहनीय है।
आयोजक डा नित्यानंद यादव ने सबका स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के मोटे अनाज के लिए दिये संदेश से प्रेरित होकर यह कार्य प्रारम्भ किया हू। मेरी कोशिश होगी की लोगों को उचित मूल्य पर मोटे अनाज के आटा आदि को उपलब्धता सुनिश्चित कर सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से घोसी विधायक सुधाकरसिंह, डा नित्यानंद यादव, रमेशयादव, सत्यानंदयादव, डा इंद्राशनयादव, डा अनिलसोनकर, डा जे एच चौधरी, खुर्शीदखान, डा एस एन आर्य,आदि उपस्थिति रहे।