एक एक बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे साठे नगर के लोग

People of Sathe Nagar are struggling for every drop of water

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी शहर निजामपुर महानगर पालिका क्षेत्र केअंतर्गत साठेनगर ईलाके में लोग एक एक बुंद पानी के लिए तरस रहे हैं।यदि कहीीं थोडी़ भी पानी की आस दिखती है वहीं पर पानी के लिए लंबी लंबी कतारे दिखती हैं। भिवंडी मनपा जलापूर्ति विभाग की उदासीन रवैया के कारण प्रचंड गर्मी और छह चहाती धूप में पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है। बार बार शिकायत करने के बावजूद मनपा जलापूर्ति विभाग और प्रभाग समिति ४ के संबधित अधिकारी अनदेखी कर देते हैं। जिसको लेकर नागरिको में भारी नाराजगी दिखाई दे रहा है।खबर के अनुशार साठेनगर में जलापुर्ति नई पाईप लाइन बिछाई गई थी। उह समय कुछ हदतक पानी की समस्या से छुटकारा मिल गया था। परंतु जलापुर्ति करने विली पाईप लाईन का पानी स्थानांतरित करने के बाद पुन:पानी की किल्लत होने लगी है। स्थानिक नागरिकों ने बताया कि पिछले वर्ष १८व१९ अप्रेल को पानी बंद कर दी गई थी। फिर पानी चालू होने के बाद समस्या और भी बढ़ गई हैं। साठे नगर के लोंगों ने आरोप लगाया कि इस ईलाके में मिलने वाला पानी ऊंची ईमातों वाला ईलाका ओसवाल वाडी में दिया जा रहा है। जिसको लेकर यहां के लोग परेशान हैं। इसके अलावां साठे नगर के कुछ लोग जल वाहिनी से सीधे कनेक्शन लेकर परेशानी और बढ़ा दी है। मिलने वाले पानी की गुणवत्ता बेहद खराब है। क्यों कि पानी धीमी गति से आता है। और कभी कभी टैंकर का प्रयोग किया जाता है। जिससे यहां के लोंगो को स्वास्थ संबधि समस्यायों का भी सामना करना पड़ता है। यही नहीं यहां की महिलाओं मे पानी को लेकर लड़ाईयां भी देखने को मिलती हैं। मनपा प्रशासक एवं आयुक अनमोल सागर से यहां के लोंगों ने अपील की है कि साठे नगर के लोंगों के समस्या का समाधान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button