बाल सुधार गृह(रिमांड होम) की सुरक्षा पर उठे सवाल?१५वर्षिय नाबालिक रिमांड होम से लापता अपहरण का मामला दर्ज
Questions raised on the security of juvenile home (remand home)? 15 year old minor missing from remand home, kidnapping case registered
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी शहर के बीचों बीच बना बाल सुधार गृह (रिमांड होम) से एक नाबालिक लड़की के रहस्य मई तरिके से लापता होने की खबर से शहर के चारो ओर सनसनी फैल गई है। और बाल सुधार गृह (रिमांड होम) के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खडे़ हो गये हैं। शांतीनगर पुलिस नें इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।और युध्द स्तर पर जांच में जुट गई है। परंतु शहर में हो रही लगातार अपहरण के मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की मुश्किलें बढा़ दी हैं।
पुलिस व्दारा मिली जानकारी के अनुशार बाल सुधार गृह (रिमांड होम)में कार्यरत उज्जवला प्रफुल्ल भदाणें ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि ५ मई २०२५ को दोपहर लगभग ढाई बजे के आस पास लड़की को क्लाश के लिए लेजाते समय गायब हो गई। उसकी खोज बीन की गई पर पता नहीं चल सका। फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गईं। शांतीनगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर अपहरण की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अगर बाल सुधार गृह में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे तो आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को भारी मदत मिल सकती है। फिर सभी पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।