अपहरण की घटनाओं से दहसत में भिवंडी २४ घंटे में तीन मांसूमों का अपहरण

Bhiwandi is in panic due to kidnapping incidents, three people kidnapped in 24 hours

हिंदी एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी शहर शहर में बढ़ रही अपहरण की घटनाएं पुलिस प्रशासन के लिए एक बहुत बडी़ चुनौती बन गई है। जिसको लेकर शहर में दहसत का माहौल बन गया है। खबर के अनुशार ३ व ४ मई २४ घंटे के अंदर तीन मासूम बच्चोंं की अपहरण की घटनाओं में एक नाबालिक बच्ची का भी शमावेश है।पुलिस स्टेशनों में दर्ज शिकायत के आधार परशांतीनगर पुलिस स्टेशन के क्षेत्र के अंतर्गत नांगाव के १७ वर्षिय लड़का संदीप राजकुमार भारती दो बजे रात्री में अचानक लापता होगया लड़के की मां गुडिया देवी भारती नें शांतीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराई है। मां ने पुलिस को बताया की उनका लड़का काम पर गया था। वापस घर नहीं लौटा है। दूसरी घटना भी शांती नगर पुलिस स्टेशन में ही दर्ज कराई गई है। ५ मई प्रात:७ बजे के आस-पास सहयोग नगर से १३ वर्षिय नाबालिक लड़की घर से किराना दुकान से सामान लेने निकली थी र वह भी घर पर वापस नहीं आई है। घर वालों ने आशंका जताई है कि उसे किसी अज्ञात व्यक्ती व्दारा आप हर कर ली गई है। एक और घटना शहर पुलिस स्टेशन (कुम्हारवाडा़) में दर्ज कराई गई है १४ वर्षिय आवेश अंसारी खेलते खेलते गायब हो गया है। जिसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस ने सभी मामले में अपहरण की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button