Azamgarh :हत्या के प्रयास में एक गिरफ्तार

हत्या के प्रयास में एक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी संजय यादव पुत्र सजनू यादव निवासी हर्रा की चुंगी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र कि दि. 15.10.24 सांय काल 5 बजे मेरा भाई करन यादव अपने साथी निखिल चौहान पुत्र अनिल चौहान निवासी शेखपुरा कोतवाली आजमगढ़ व हर्ष चौरसिया पुत्र अनिल चौरसिया निवासी हर्रा की चुंगी कोतवाली आजमगढ़ के साथ अपने बुलेट बाईक से बद्दोपुर की तरफ जा रहा था जहां रास्ते में उसे अमन सिंह पुत्र सत्येन्द्र सिंह, निवासी दौलतपुर आजमगढ़ व रोशन सिंह पुत्र अज्ञात निवासी R.T.O आफिस के पास आजमगढ़ व एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात के साथ अपने मो0नं0 63929xxxxx से करन यादव 7394xxxxxx पर फोन करके बद्दोपुर बुलाया जहां जाते समय रास्ते में ही अमन सिंह ने अपने साथियो के साथ करन की गाड़ी रोककर करन के सीने में गोली मार दी जिससे करन घायल होकर नीचे गिर पड़ा । जिसे उसके दोस्तो की सहायता से ईलाज हेतु बेदांता अस्पताल लक्षिरामपुर लाया गया है, इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 582/24 धारा 109/3(5) बीएनएस दि. 15.10.24 को पंजीकृत किया गया। आज बुधवार को उ0नि0 देवेन्द्रनाथ दूबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अंकित यादव पुत्र भन्टू उर्फ राजेन्द्र यादव निवासी नीवी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर आजमगढ उम्र 20 वर्ष को समय 09.05 बजे सिधारी हाल्ट से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया , अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button