आजमगढ़:अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की गई जान
Azamgarh: Young man died after being hit by an unknown vehicle

अहरौला /आजमगढ़: स्थानीय थाना क्षेत्र के गढ़वा ग्राम निवासी मिथुन निषाद पुत्र स्वर्गीय तेज बहादुर निषाद की बीते रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई । मृतक के भाई मेवा लाल निषाद ने अहरौला थाने पर आज लिखित सूचना दि की मेरा भाई मिथुन निषाद कल शादी का सामान लेने के लिए गहजी बाजार गया था और गहजी बाजार से सामान लेकर वापस लौट रहा था और कटवा गांव नहर के पास पहुंचा था की तभी उसकी मोटरसाइकिल में पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मेरा भाई बुरी तरह घायल हो गया जानकारी मिलने पर हम लोग वहां पहुंचे और उसे फूलपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया मृतक के भाई ने बताया कि जब हम लोग जिला अस्पताल में पहुंचे तब डॉक्टरों की टीम ने मेरे भाई को चेक करने में बाद उसे मृतक घोषित कर दिया । इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।



