मऊ:घोसी कोतवाली पुलिस ने 20लाख के धोखाधड़ी का दर्ज किया मुकदमा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव

घोसी/मऊ:घोसी कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर शाम को एसपी के आदेश एवं घोसी नगर निवासी एक व्यापारी के तहरीर पर 20लाख रुपए की धोखाधड़ी,ठगी आदि को लेकर गुरग्राम स्थित एक कम्पनी के 9लोगो के विरुद्ध एकदर्जन से अधिक धाराओ में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।
घोसी नगर निवासी एवं श्रीराम एजेंसी के मालिक संजय जायसवाल के द्वारा दर्ज मुकदमा के अनुसार समाचार पत्र के माध्यम से इच्छापूर्ति डॉट कॉम कम्पनी के द्वारा फ्रेंचाइजी का विज्ञापन पढ़ कर दिए नम्बर पर सम्पर्क करने पर संजय भाटी नाम के व्यक्ति ने अपने को निदेशक बताते हुए बिजनेस की बात करते हुए रु 20लाख डिपोजिट की बात कही।जिसपर जब मैंने एमडी आदि से आमने सामने बात की इच्छा व्यक्त किया तो संजयभाटी घोसी आकर मेरे फर्म पर मिले और कम्पनी के विषय मे जानकारी देते हुए बताया कि कम्पनी के निदेशक अध्यक्ष संजय सिन्हा, के साथ उनके परिवार के पुष्पेश सिन्हा, सोनिया सिन्हा के साथ वीके शर्मा विजय शर्मा, अमित बुद्धिराज,दिव्यतोष दास दीपक आचार्य को कम्पनी से जुड़ा बताते हुए लम्बाचौडा ब्रोसर दिखाने के साथ बिजनेस को लेकर तीन प्रतिशतकमीशन देने की बात कही।आरोप लगाया कि प्रभावित होकर मैन 5जून 2021 से 21जून 2021के मध्य यूनियन बैंक खाते से दो बार मे 9लाख एवं11लाख रुपये कूल 20लाख रुपए उनके आईसीआईसीआई बैंक के खाते में भेज दिया।इस बीच कुछ माल आया जो कम गुणवत्ता के साथ टूटेफूटे थे।शिकायत करने पर इधर उधर की बात कर टाल दिया गया।साथ ही मेरे व्यापारी हितों को नुकसान पहुंचाने के साथ आरोपियों ने गलत ढंग से आर्थिक लाभ लिया।संजय जायसवाल ने आरोप लगाया कि इस बीच पता चला कि विजय शर्मा 2हजार करोड़ के जेवीजी घोटाले से भी जुड़ा है।इसके चलते प्रार्थी ने जनवरी22 में कम्पनी के फ्रेंचाइजी से त्यागपत्र दे दिया।शिकायत करने पर संजय सिन्हा, पुष्पेश सिन्हा, संजय भाटी, वीके शर्मा, अमित बुद्धिराजा,दिव्यतोष दास,सोनिया सिन्हा, दीमक आचार्य के साथ अन्य ने परिवार के साथ अपहरण कर जान से मारने के साथ फसाने की घमकी देने लगे।मुख्यमंत्री आदि के शिकायत करने पर उनलोगों से रु 3लाख65 हजार वापस किये।घोसी कोतवाली पुलिस एसपी के आदेश पर इच्छापूर्ती कम्पनी के संजय सिन्हा सहित9नामजद एवं कुछ अज्ञात के विरुद्ध406,409,420,467,471,474,477,201,204,506,r/w,34 ,120बी आदि एकदर्जन से अधिक धाराओ में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button