आजमगढ़:अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
Azamgarh: Arrested with illegal weapons and cartridges

आजमगढ़ 13 मई:अहरौला थाने की पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, मंगलवार को रि0उ0नि0 नितेश कुमार चौबे मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान पुराचितू विड़हर अण्डर पास के नीचे से एक व्यक्ति सौगंध यादव पुत्र मनोज यादव निवासी चक- चरांव थाना- फूलपुर, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष को अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ समय 08.35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 189/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



