Azamgarh :चेकिंग के दौरान अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज बुधवार को उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान रजादेपुर से मानिकपुर जाने वाले रास्ते के पास से नियमानुसार समय 06.15 बजे अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम नेमडाड थाना रामपुर वेलौली जनपद मऊ उम्र करीब 24 वर्ष को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 174/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।



