Azamgarh:नाली जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी
Dirty water is flowing on the road due to drain jam

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज/आजमगढ़:लालगंज तहसील क्षेत्र के देवगांव बाजार से मेहनाजपुर मार्ग पर ग्राम सभा नन्दापुर में रोड किनारे बनी नाली में साफ सफाई न होने से गंदगी भरी है, जल निकासी न होने से नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है,जिससे स्थानीय रहवासियों के साथ राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है,जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है, नाली में कूड़ा कचड़ा भर जाने से बजबजा रही है । जिससे गर्मी में काफी दुर्गंध भी उठ रही है स्थानीय लोगों में बीमारी का खतरा बना रहता है। बगल में देशी शराब का ठेका भी है । जिसके सामने कूड़े का ढेर लगा हुआ है । साफ सफाई केवल कागजों में सिमट कर रह गई ।अरविन्द यादव, विन्दू, रामजग गोविन्द, मुजाहिर,ने बताया कि नाली की दुर्गंध से जनता परेशान है ऐसे ही नाले का पानी कई महीनों से रोड पर बह रहा है ।



