Azamgarh :मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025 – 26 में 467 लाख का मार्जिन मनी वितरित किया जाएगा

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025 - 26 में 467 लाख का मार्जिन मनी वितरित किया जाएगा

 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
उपायुक्त उद्योग श्री एसएस रावत ने बताया है कि प्रदेश के शिक्षित युवा बेरोजगारो को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना संचालित है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जनपद का लक्ष्य 241 के सापेक्ष 467.00 लाख की मार्जिन मनी का वितरण किया जाना है।योजनान्तर्गत उद्योग स्थापना हेतु रु० 25.00 लाख तक एवं सेवा क्षेत्र हेतु रु० 10.00 लाख तक का ऋण बैंको के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। राज्य सरकार द्वारा 25 प्रतिशत मार्जिन मनी उपलब्ध करायें जाने का भी प्रावधान है जो कि उद्योग क्षेत्र हेतु अधिकतम रु० 6.25 लाख तथा सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम रु० 2.50 लाख है। इस हेतु अभ्यर्थी को उ0प्र0 का मूल निवासी एवं हाई स्कूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा वह किसी भी वित्तीय संस्थान से चूककर्ता (डिफाल्टर) नहीं होना चाहिए। योजनान्तर्गत स्क्रूटिनी उपरान्त चयनित अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों को बैंक प्रेषित कर ऋण स्वीकृत एवं वितरित कराया जाता है। अपना आवेदन पत्र http://diupmsme.upsdc.gov.in पर लक्ष्य पूर्ण होने तक आनलाइन कर सकते है। आवेदन पत्र आनलाइन ही मान्य होंगे, आफ लाइन आवेदन पत्र स्वीकार नही किये जायेंगे।
विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र आजमगढ़ से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button