भाजयुमो सदस्य व समाजसेवी ने आधा दर्जन प्राथमिक विद्यालय पर वितरित की शिक्षण सामाग्री किट,शिक्षण सामाग्री किट पाकर सैकड़ो बच्चों के चेहरे खिले
BJYM member and social worker distributed educational material kits to half a dozen primary schools, hundreds of children were delighted after receiving the educational material kits

समाजसेवी ने गरीब बच्चों के ली सुधि वितरित की किट।
सगड़ी। इन्द्रेश राना
आजमगढ़:सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र में राष्ट्रीय भाजयुमो सदस्य व समाजसेवी त्रिपुरारी पाठक ने बच्चों की ली सुधि आधा दर्जन प्राथमिक विद्यालय के सैकड़ों गरीब बच्चों में वितरित की शिक्षण सामाग्री किट किट पाकर बच्चों के चेहरे खिले।जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन में सुबह 9:00 बजे सिकरौरा निवासी भाजयुमो सदस्य व समाजसेवी त्रिपुरारी पाठक ने अजमततगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय आलमपुर में 136, प्राथमिक विद्यालय वासुपार बनकट में 80 व प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर में दर्जनों बच्चों सहित आसपास के प्राथमिक विद्यालय में सैकड़ों गरीब बच्चों को शिक्षण सामाग्री किट वितरित की जिसमें कॉपी पेंसिल रबर कटर सहित विभिन्न शिक्षण सामग्री दी गई इस दौरान समाजसेवी त्रिपुरारी पाठक ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय का छात्र रहा हूं और बचपन में अध्ययन के दौरान संघर्ष से लड़ा हूं इसलिए अपनी कमाई का 20% हिस्सा गरीब और असहाय छात्र छात्रों की मदद करने की ठानी है जिसमें सभी छात्रों को प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक मदद की जाएगी इस दौरान उन्होंने भुवर अखाड़ा पर संचालक भुवर यादव को खाटू श्याम के दो हजार अंग वस्त्रतम पट्टा दिया वहीं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षण सामग्री कट पाकर चेहरे खिल उठे विद्यालय के प्रधानाध्यापक में समाजसेवी का आभार व्यक्त किया वहीं उनके इस कार्य को अनोखी पहल बताते हुए प्रेरणादाई बताया इस दौरान मुख्य रूप से अभिषेक राय, अतुल,विपिन मिश्रा, अभय नाथ पांडेय, मनोज पांडेय रवि सहित दर्जनों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।



