दलितों ने लगायी डीएम से न्याय की गुहार , हमारी जान और जमीन भू माफियाओं से बचा लीजिये सरकार
Dalits demand justice from DM, save our lives and land from land mafia, Govt.

रिपोर्ट: रोशन लाल
आजमगढ़:समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के सामने पहुंच कर एक बार फिर दलित (खटीक समाज) के लोगों ने आधा दर्जन की संख्या में तहसील प्रांगण में जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि पवई लाडपुर भूमाफियाओं द्वारा फर्जी रजिस्ट्री का हवाला देकर हमारी बाउंड्री को गिरा दिया गया है, जब भी हम बाउंड्री का गेट य बाउंड्री जुड़वाते हैं, फर्जी शिकायत, बिना किसी आदेश के पुलिस द्वारा रोक दिया जाता है, भूमाफियाओं द्वारा दबाव बनाया जा रहा है अपनी जमीन औने-पौने दाम पर हमको लिख दी जाए, दलितों ने आगे बताया कि साहब जान माल का खतरा भी बना रहता है।



