आजमगढ़:पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने पति-पत्नी को मारकर किया घायल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Azamgarh: Neighbor injured husband and wife by beating them due to old enmity, police started investigation

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना कोतवाली अंतर्गत धनीपुर मिश्राई गांव निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा उम्र 42 वर्ष पुत्र स्वर्गीय लल्लन मिश्रा तथा उनकी पत्नी बबीता मिश्रा घर पर थे। प्रमोद मिश्रा नहाने जा रहे थे पत्नी घर में कुछ काम कर रही थी तभी रविवार की सुबह 9:00 बजे उनके पड़ोसी सरिता मिश्रा, सुनील मिश्रा, रामकुमार मिश्र तथा प्रमोद कुमार मिश्रा ने जमीन की पुरानी रंजिश को लेकर अचानक उनके घर में घुसकर टांगी और लाठी डंडे से प्रहार कर दिए जिससे पति प्रमोद मिश्रा और पत्नी बबीता मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है थाने पर लिखित रूप से तहरीर दी गई है पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button