आजमगढ़:दहेज उत्पीडन में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रिपोर्ट: मोहम्मद राजिक शेख 

आजमगढ़:अतरौलिया पुलिस में शुक्रवार को दहेज उत्पीड़न में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मिली जानकारी के मुताबिक 04.10.2023 को पीड़िता नें थाना अतरौलिया पर लिखित सूचना दिया कि पति नरसिंह प्रजापति पुत्र रामनाथ प्रजापति ग्राम चुरैला थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर व परिजनों द्वारा वादिनी से दहेज में 10 लाख रूपया की मांग किया जाता है व न देने पर उक्त लोग मारते पीटते , गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी दिया जाता है मारना पीटना, गाली गुप्ता देना व जान से मारने की धमकी दिया जाता है तथा मेरे जेठ द्वारा मेरे साथ छेड़खानी किया जाता है के सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 325/23 धारा 323/504/506/354/498A IPC व 3/4 DP ACT बनाम 1. नरसिंह प्रजापति पुत्र रामनाथ प्रजापति (पति) 2. रामनाथ प्रजापति (ससुर) 3. केवला देवी पत्नी रामनाथ प्रजापति (सास) 4. रेनू देवी पत्नी अवधेश प्रजापति (जेठानी) 5. अवधेश प्रजापति पुत्र रामनाथ प्रजापति (जेठ) 6. संदीप ऊर्फ बृजपाल प्रजापति पुत्र रामनाथ प्रजापति (देवर) निवासीगण ग्राम चुरैला पो0 अरई थाना जलालपुर जनपद अंबेडकर पंजीकृत विवेचना उ0नि0 हीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा प्रारम्भ की गयी । विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन व पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 377 IPC की बढ़ोत्तरी की गयी। थाना के उ0नि0 हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नरसिंह प्रजापति पुत्र रामनाथ प्रजापति निवासी चुरैला थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर को प्राथमिक विद्यालय हसनपुर केरवरिया जनपद अम्बेडकरनगर से गुरुवार को दोपहर लगभग 12.45 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिये। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button