वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दुष्कर्म के आरोपित फरार हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रूपये का घोषित किया इनाम

The Senior Superintendent of Police announced a reward of Rs. 25,000 for the arrest of the absconding accused of rape

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:पुलिस के अनुसार 27 मार्च25 को वादिनी मुकदमा/पीडिता थाना कोतवाली जिला आजमगढ़ ने थाना कोतवाली पर लिखित तहरीर दी कि ग्राम उकरौड़ा के भकौले सिंह, प्रदीप सिंह ,अजीत सिंहं पुत्रगण भगवान सिंह बहुत मनबढ गुण्डा किस्म के व्यक्ति है वे लोग प्रार्थी से पच्चास हजार रूपया रंगदारी मांगते है प्रार्थिनी के जवान लड़कियो को उठा ले जाने की जबरजस्ती करते है आज बीती रात को करीब 12 बजे रात मे भकौले सिंह व अपने भाइयो ने कट्टा लेकर प्रार्थिनी के घर पर आये और जबरजस्ती दरवाजा खोलवाकर मुझे तमंचा लगाकर रंगदारी के पच्चास हजार रूपये मांगने लगे मेरे बच्चो के द्वारा शोर मचाने पर अगल बगल के लोगो के आवाज सुनकर गंदी गंदी गालीया देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये, जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 155/2025 धारा 308(5),352,351(3),333 बीएनएस पंजीकृत हुआ था ।
दौराने विवेचना अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त के विरूद्ध मा0 न्यायालय से गैरजमान्ती वारण्ट दि. 03.04.25 को, दिनांक 11.4.25 को 84 BNSS उद्घोषणा प्राप्त कर नियमानुसार तामिल कराया गया । मा0 न्यायालय से जारी धारा 84BNSS की आदेशिका/उदघोषणा को तामिल कराया गया।
दिनांक- 19.05.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 155/25 से सम्बन्धित वांछित/फरार एक अभियुक्त सुजीत सिंह उर्फ भकोले पुत्र भगवान सिंह निवासी उकरौड़ा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 43 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से अभियुक्त पर 25 हजार रूपये का नकद पुरस्कार घोषित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button